लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बेरीपड़ाव में 78 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रहे “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” के अंतर्गत लालकुआं क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त आनन्द सक्सेना पुत्र जगदीश सक्सेना, निवासी बेरीपड़ाव गौलागेट, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल को 78 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


👮‍♂️ पुलिस टीम में शामिल:
उ0नि0 शंकर नयाल
का0 कुबेर राणा
का0 गुरमेज सिंह

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119