विधायक सरिता ने सीएम से की मुलाकात, आपदा राहत और प्राधिकरण क्षेत्रों को लेकर रखी अहम मांगें

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। विधायक सरिता आर्या ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर नैनीताल क्षेत्र की आपदा से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने विशेष रूप से बजून क्षेत्र में आपदा के चलते मवेशियों के नुकसान की भरपाई, शहीद बलवंत सिंह मार्ग, लोअर मॉल रोड सहित अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत और प्रभावित लोगों को त्वरित राहत प्रदान करने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

विधायक आर्या ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन पत्र सौंपते हुए विकास प्राधिकरण की सीमा से ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर रखने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को प्राधिकरण के दायरे में शामिल करने से आम जनता को मकान निर्माण और मरम्मत जैसे कार्यों में अनावश्यक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनाक्रोश बढ़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

इसके अलावा, विधायक ने राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल से भी मुलाकात कर वन विभाग से संबंधित मार्गों की अड़चनों को दूर करने की मांग की। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र एनओसी जारी करने का अनुरोध किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, नीतू जोशी, शिवांशु जोशी, रोहित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119