जीएसटी दरों में कटौती से जनता को राहत, ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा : सांसद भट्ट
हल्द्वानी, 21 सितंबर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और वर्तमान सांसद श्री अजय भट्ट ने हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने इसे आम जनता के लिए एक बड़ी राहत बताते हुए कहा कि यह निर्णय घरेलू उद्योगों को संबल देगा और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
श्री भट्ट ने बताया कि यह नई दरें प्रथम नवरात्रि से लागू होंगी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स 5% से घटाकर 3%, खाद्य और पेय पदार्थों पर 12% से घटाकर 5% तथा घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स पर 18% से घटाकर 12% कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इससे न केवल उपभोक्ताओं का खर्च घटेगा, बल्कि उनकी क्रय शक्ति भी बढ़ेगी। इसके साथ ही घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाएगा।
सांसद भट्ट ने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की और कहा कि सरकार की यह जनहितैषी पहल देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल