चारधाम यात्रा : अब तक 24.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। अभी तक 24.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं।उत्तराखंड सरकार तीर्थ यात्रियों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराने के प्रयास कर रही है। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष फोकस रखा गया है। यात्रा मार्ग पर पेयजल की पर्याप्त सुविधा और यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने को लेकर भी प्रबंध किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल का पासवर्ड भेजकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम -40 कॉल करता रहा दोस्त… कमरे में लटका मिला शव


सभी धामों में तीर्थ यात्रियों को दर्शन करने में किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं हो रही है। मानसून सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने और सभी समस्याओं से निपटने के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग और पर्यटन विभाग ने आपस में समन्वय बनाकर सभी जिलों को एसओपी भेजा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान -कमरे में लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी


पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई है। अभी तक चारों धामों और हेमकुंड साहिब को मिलाकर 24.60 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। भीड़ सामान्य है। मानसून सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए सभी जिलों को एसओपी भेजा गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119