लालकुआं…खुरपिया फॉर्म में महिला का शव मिलने से सनसनी -शाम से थी लापता पांच बच्चों की मां, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित खुरपिया फॉर्म क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुनीता (50 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय संतपाल, निवासी गोलागेट बेरीपड़ाव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह खुरपिया फॉर्म क्षेत्र में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन राणा, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन नाथ गोस्वामी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका सुनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली थी और वर्तमान में बेरीपड़ाव क्षेत्र में निवास कर रही थी। परिवार में उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

मृतका की बेटियों ने पुलिस को बताया कि उनकी मां मंगलवार शाम से घर से लापता थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन बुधवार सुबह उसके शव मिलने की सूचना मिली। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119