तीन महीने में उजड़ गया सुहाग : दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान!

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शादी के महज तीन महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को फिर सामने ला दिया है। आरोप है कि 15 लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता राजवीर शर्मा निवासी बरेली ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में दर्ज कराई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री काजल शर्मा का विवाह 18 फरवरी को किच्छा निवासी अजय कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति, सास-ससुर और देवरों ने दहेज को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवार पर 15 लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल लाने की मांग की जाने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

परिजनों का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर काजल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 15 मई को ससुराल पक्ष उसे मायके स्थित वसुंधरा कॉलोनी, रुद्रपुर में छोड़ गया, लेकिन इसके बाद भी फोन पर उसे लगातार परेशान किया जाता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

बताया जा रहा है कि प्रताड़ना और मानसिक तनाव से टूट चुकी काजल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति अजय कुमार, ससुर राजू शर्मा, सास सुमन शर्मा तथा देवर आदित्य शर्मा और सूरज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

शादी के सिर्फ तीन महीने बाद एक बेटी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या दहेज की भूख ने एक और घर की खुशियां निगल लीं? इसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद सामने आएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119