मुक्तेश्वर के युवक ने रुद्रपुर में छत से कूदकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आवास विकास चौकी इलाके में सोमवार रात एक युवक के छत से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।


पुलिस के अनुसार सोमवार रात डायल 112 पर सूचना मिली कि जगतपुरा क्षेत्र में एक युवक छत से नीचे गिर गया है। सूचना पर आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चन्द्र पुलिस कर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद परिजनों से घटना की जानकारी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


कोतवाली ट्रांजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक मोहन चन्द्र पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल कुमार (पुत्र प्रेम चन्द्र) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ जगतपुरा में किराए के मकान में रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और सोमवार शाम उसने मकान की छत से छलांग लगा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


छत से गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया गया कि मृतक मूल रूप से नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के काफिल किरोल गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई दीपक ने पुलिस को बताया कि अनिल कुमार का मानसिक इलाज चल रहा था और वह दिमाग की दवा भी ले रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119