जसपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई -दो तस्कर गिरफ्तार; पम्प एक्शन व पिस्टल बरामद

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ कुमाऊं और जसपुर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पम्प एक्शन गन, दो पिस्टल (.32 बोर) तथा .32 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


एसएसपी एसटीएफ के निर्देश पर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, घुसपैठियों, बांग्लादेशी संदिग्धों, सक्रिय गैंगों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं और कोतवाली जसपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह हथियार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से लाकर जसपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। प्रारंभिक जांच में यह भी जानकारी मिली है कि हथियारों को फर्जी लाइसेंस के जरिए आगे सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य इनपुट पर भी कार्रवाई कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


गिरफ्तार आरोपियों में शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर और सिमरनजीत सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सिमरनजीत सिंह थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।


दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली जसपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


कार्रवाई में एसटीएफ टीम से निरीक्षक पावन स्वरूप, निरीक्षक विकास कुमार, एसआई विनोद चन्द्र जोशी, एसआई विपिन चन्द्र जोशी, एसआई केजी मठपाल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, रविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल, वीरेन्द्र चौहान, इसरार अहमद और जितेन्द्र कुमार शामिल रहे। वहीं कोतवाली जसपुर से एसआई गोविन्द मेहता, विजराम सिंह और सुभाष चन्द्र सहित अन्य पुलिसकर्मी भी अभियान में शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119