उत्तराखंड…रामनगर में ‘आतंकी’ बना खच्चर! तीन लोगों को काटकर किया घायल, दहशत में पूरा इलाका

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में एक खच्चर ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुछड़ी और शक्तिनगर क्षेत्र में घूम रहे एक खच्चर ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया। अचानक हुए हमलों से लोगों में भय का माहौल है और क्षेत्रवासी अब प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खच्चर ने अलग-अलग स्थानों पर 45 वर्षीय मोहम्मद सलीम, 27 वर्षीय अक्षय रावत और 73 वर्षीय केशर राम पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा

घायल मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह अपने काम से जा रहे थे, तभी अचानक खच्चर ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि खच्चर ने उन्हें कई जगह काट लिया और हमले के दौरान वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खच्चर पिछले कई दिनों से पुछड़ी और शक्तिनगर क्षेत्र में आवारा घूम रहा है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों को इसकी सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि जल्द ही खच्चर को नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

उधर, रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि पशु के काटने से संक्रमण और रेबीज जैसी संभावित बीमारियों के खतरे को देखते हुए तीनों घायलों का उपचार कर उन्हें एहतियातन एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है और चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

प्रशासन पर उठे सवाल

एक खच्चर के खुलेआम लोगों पर हमला करने और तीन लोगों को घायल करने की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब खच्चर कई दिनों से इलाके में घूम रहा था तो उसे पकड़ने की कार्रवाई पहले क्यों नहीं की गई?

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार

अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खतरनाक हो चुके इस खच्चर को तत्काल पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि किसी और की जान खतरे में न पड़े। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119