उत्तराखंड…प्रेम की कीमत मौत? दलित युवक केतन लाल की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरेगा महिला एकता मंच

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। टिहरी जिले के देवल गांव में 18 वर्षीय केतन लाल की कथित तौर पर जातिगत आधार पर हुई हत्या के विरोध में महिला एकता मंच ने आंदोलन का ऐलान किया है। मंच की ओर से आगामी 17 जून को रामनगर के लखनपुर चौक में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।


महिला एकता मंच की सरस्वती जोशी ने बताया कि केतन लाल की हत्या का आरोप लड़की के परिजनों पर है। उनका कहना है कि युवक का कथित “दोष” केवल इतना था कि वह एक सवर्ण जाति की युवती से प्रेम करता था। आरोप है कि इस संबंध को स्वीकार न किए जाने पर युवक के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना


उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक युवक की हत्या नहीं, बल्कि समाज में आज भी मौजूद जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता का गंभीर उदाहरण है। इसी के विरोध में 17 जून को सुबह 11 बजे लखनपुर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार


सरस्वती जोशी ने रामनगर क्षेत्र के छात्रों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक होने के नाते समाज की जिम्मेदारी है कि जातिवाद को बढ़ावा देने वाली मानसिकता का विरोध किया जाए तथा जाति और धर्म के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण


महिला एकता मंच ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर ऐसे मामलों के खिलाफ खड़ा होना होगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119