खटीमा में आग का कहर: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ा टेंट हाउस, 12.5 लाख का सामान राख

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। मेलाघाट रोड स्थित पकड़िया बंगाली कॉलोनी में सोमवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने टेंट हाउस संचालक को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा दिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने शुक्ला क्राकरी एंड टेंट हाउस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा नकदी सहित करीब साढ़े 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

दुकान स्वामी राकेश शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब छह बजे मिली। आग इतनी तेजी से फैली कि टेंट हाउस, क्राकरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान को बचाने का मौका नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि दुकान में रखी 40 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...वाहनों की भीड़ में कुचला गया राहगीर : बोलेरो का पहिया सिर से गुजरा -मौके पर दर्दनाक मौत

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...10 लाख की अय्याशी छिपाने के लिए भाई का कत्ल, CCTV बंद कर रची खौफनाक साजिश

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक भुवन कापड़ी ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं पीड़ित ने पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी एवं स्थानीय सभासद को भी घटना की सूचना दी है।

अग्निशमन अभियान में प्रभारी फायर स्टेशन अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी समेत राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, केदार सिंह, राजेश मेहता, सत्येंद्र यादव, प्रदीप कुमार, रंजना खर्कवाल और सोनिया राय सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रामनगर में 'आतंकी' बना खच्चर! तीन लोगों को काटकर किया घायल, दहशत में पूरा इलाका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119