होटल के कमरे में रहस्यमयी मौत : कैंची धाम जा रही महिला होटल में मृत मिली- बिजनेस पार्टनर पर हत्या का आरोप

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। महानगर के एक प्रतिष्ठित होटल में उस समय सनसनी फैल गई जब दिल्ली से कैंची धाम दर्शन के लिए आई एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान दिल्ली के लोधी रोड निवासी ज्योति शर्मा (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका की बहन ने महिला के बिजनेस पार्टनर पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


कैंची धाम दर्शन के लिए निकली थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार ज्योति शर्मा अपने बिजनेस पार्टनर अमित के साथ नैनीताल स्थित कैंची धाम बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए दिल्ली से निकली थीं। सफर के दौरान देर रात होने के कारण दोनों ने रुद्रपुर के एक होटल में ठहरने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि दोनों देर रात होटल पहुंचे और एक ही कमरे में रुके थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


सुबह कमरे से मिली लाश
होटल प्रबंधन के मुताबिक सुबह अमित ने रिसेप्शन पर आकर बताया कि ज्योति की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और वह बेहोश है। इसके बाद तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित का कहना है कि ज्योति की मौत अचानक तबीयत खराब होने से हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही ज्योति की बहन समेत अन्य परिजन रुद्रपुर पहुंच गए। परिजनों ने अमित पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। परिजनों के हंगामे और शिकायत के बाद पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया।
पुलिस जुटी जांच में
सूचना मिलने पर सीओ सिटी और थाना प्रभारी पुलिस टीम तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचे और होटल के कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119