उत्तराखंड…भराड़ी में रहस्यमयी मौत! कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस -चारपाई के नीचे मिला पोस्टमैन का शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के भराड़ी बाजार में किराये के मकान में रह रहे एक पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय चंदन सिंह हरकोटिया पुत्र तारा सिंह, निवासी चौड़ा (हरकोट-सूपी), पोस्ट लोहारखेत के रूप में हुई है। वह डाक विभाग में सुमगढ़ में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत थे तथा भराड़ी बाजार में किराये के कमरे में रहते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद


बताया गया कि गर्मी की छुट्टियों के चलते उनकी पत्नी और बच्चे तीन दिन पहले गांव चले गए थे, जबकि चंदन सिंह कमरे में अकेले रह रहे थे। दो दिनों तक उनके कमरे से बाहर नहीं निकलने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना


मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो चंदन सिंह का शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण


थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मृतक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119