UK…सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार में ‘कालनेमि’ बाबाओं पर पुलिस का प्रहार, 21 ढोंगी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व से पहले हरिद्वार पुलिस ने धर्म और आस्था की आड़ में लोगों को ठगने वाले कथित ढोंगी बाबाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने विशेष चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाकर 21 कथित ‘कालनेमि’ बाबाओं को हिरासत में लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो साधु-संतों का वेश धारण कर श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे थे। पुलिस के अनुसार ये लोग विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को घरेलू, पारिवारिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का झूठा झांसा देकर भ्रमित कर रहे थे और उनकी आस्था का फायदा उठा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए लोगों में विभीषण, नारायण, राम बाबू, बच्चू सिंह, नीरज, सुर्जन सिंह, रोहित, राम जन्म यादव, जगीर सिंह, अजब सिंह, रमेश, नन्हकून, रामप्रसाद, ज्योति रत्न, श्याम बाबू, राजराम, फकीरे, गोकल, गुरजीत, पप्पू तथा रामपाल प्रजापति शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


पुलिस का कहना है कि आगामी सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान भी ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी का शिकार न होना पड़े।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119