पहाड़ टूटने से नैनीताल-भवाली मार्ग बन्द

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल-भवाली मार्ग आईटीआई पाइंस के समीप पहाड़ टूटने से बन्द हो गया है। इस स्थान पर ऊपर चट्टान में दरार होने से लगातार खतरा बढ़ रहा है और रात्रि में जेसीबी से मलबा हटाने में भी खतरा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

बताया गया कि यह इस स्थान पर शाम के समय पत्थर गिरने लगे, जिसके बाद भवाली जाने वाले वाहनों को वाया बल्दियाखान, नम्बर वन बैंड होते हुए भवाली भेजा गया। जिस स्थान पर आज चट्टान टूट रही है उसी स्थान पर कुछ वर्ष पूर्व चट्टान टूटी थी और वहां पर पूरी सड़क बह गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

तल्लीताल के थानाध्यक्ष के अनुसार इस आईटीआई पाइंस के नीचे स्थित यह चट्टान नीचे की ओर झुक सी गई है, जिसके गिरने की आशंका बनी हुई है। इस सड़क में तल्लीताल व भवाली मस्जिद तिराहे पर बैरियर लगा दिये गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119