पीलीभीत का युवक 47 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पीलीभीत के रहने वाले एक युवक को मुखानी पुलिस ने 47 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सोमवार को एसआई विरेन्द्र चन्द, कांस्टेबल सुनील आगरी, एसओजी के कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, सन्तोष बिष्ट और अरुण राठौर गश्त पर थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

गुसाईपुर तिराहे के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ लगाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. असलम पुत्र मो. अशरफ निवासी शेर मोहम्मद सुगंढी पीलीभीत उत्तर प्रदेश व हाल पता इन्द्रानगर वनभूलपुरा बताया। तलाश में पुलिस को उसके पास से 47 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद स्मैक वह रेलवे स्टेशन बहेड़ी के पास से राजा नाम के युवक से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119