होली पर्व पर नैनीताल पुलिस अलर्ट -हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

खबर शेयर करें 👉


नैनीताल। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने जनपदवासियों से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


🔎 विशेष निर्देश व कार्रवाई
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हुड़दंग, मारपीट और जबरन रंग लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी --सिविल कोर्ट का नायब नाजिर 3,500 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और मर्यादा के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।
📞 आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119