ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन -पुलिस ने दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल हुए भवाली कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय कुमार का उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
विगत दिवस हल्द्वानी क्षेत्र स्थित मेडिकल चौकी प्रांगण में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव विभागीय सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस विभाग ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। नैनीताल पुलिस द्वारा दिवंगत आरक्षी को नियमानुसार गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिकारी
श्रद्धांजलि सभा में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
24 वर्षों का समर्पित सेवाकाल
आरक्षी संजय कुमार (आरक्षी संख्या 968) पुत्र किसन लाल, निवासी ग्राम आदर्श नगर, सुल्तानपुर पट्टी, थाना बाजपुर (जनपद ऊधमसिंह नगर) थे। उनका जन्म 25 जुलाई 1980 को हुआ था और उन्होंने 10 अक्टूबर 2001 को पुलिस विभाग में सेवा प्रारंभ की।
उन्होंने अपने लगभग 24 वर्षों के सेवाकाल में नैनीताल (2001–2009), पिथौरागढ़ (2009–2018) और पुनः नैनीताल (2018 से वर्तमान) में सेवाएं दीं। वर्तमान में उनकी तैनाती भवाली कोतवाली में थी। नैनीताल पुलिस ने अपने इस जांबाज साथी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि