नशे में पुल पर चढ़ा नेपाली युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा -पुलिस-एसडीआरएफ ने बचाई जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कपकोट थाना क्षेत्र के रिठाबगढ़ के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नेपाली मूल का एक युवक नशे की हालत में गाडर पुल के ऊपर चढ़ गया। पुल पर चढ़ने के बाद युवक नीचे उतरने में असमर्थ हो गया और काफी देर तक वहीं बैठा रहा। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कपकोट पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

रेस्क्यू के बाद पुलिस ने युवक को समझाइश देते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि नशे की हालत में या जानबूझकर इस तरह के जोखिम भरे कार्य न करें। पुलिस ने साफ कहा कि भविष्य में इस प्रकार की हरकत करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

रेस्क्यू टीम में फायर सर्विस चालक लक्ष्मण सिंह सामंत, पवन कुमार, फायरमैन पुष्कर सिंह, अंजुल पांडे समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119