लालडांठ में डीटीडीसी ऑफिस का ताला तोड़ लाखों के पार्सल पर हाथ साफ, नकदी भी उड़ाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

डीटीडीसी के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। लालडांठ क्षेत्र में स्थित कोरियर कंपनी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी और पार्सल चोरी कर ले गए। मामले में मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

जानकारी के अनुसार भगत कॉलोनी हिम्मतपुर बैजनाथ निवासी नरेश सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी गौरा कॉम्प्लेक्स लालडांठ में डीटीडीसी कोरियर की दुकान है। आरोप है कि बीती 19 मई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर करीब सात हजार रुपये की नकदी के साथ दो पार्सल भी चोरी कर लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119