राजपुरा में मोबाइल-नकदी लूट का 24 घंटे में खुलासा, दो शातिर दबोचे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 22 मई को कुशल सिंह निवासी ओखलकांडा ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनका मोबाइल फोन और 2500 रुपये की नकदी लूट ली। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच संजीत राठौर को सौंपी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सुरागरसी के बाद दो आरोपितों की पहचान मोहम्मद कासिम और शारिक अंसारी उर्फ पन्ना के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक आईटेल कंपनी का मोबाइल फोन और 1650 रुपये नकद बरामद किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद कासिम के खिलाफ पहले भी लूट का मुकदमा दर्ज है, जबकि शारिक अंसारी पर मारपीट, आर्म्स एक्ट और चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में संजीत राठौर, मनोज कुमार, दिनेश नगरकोटी और संतोष बिष्ट शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119