इको-फ्रेंडली ट्रेल्स से पहाड़ी पर्यटन को नई उड़ान, पारिस्थितिकी संरक्षण रहेगा सर्वोपरि

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पारिस्थितिकी की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने देश-विदेश के पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स का हिमालय के अद्भुत शिखरों पर स्वागत किया है। परिषद का कहना है कि यह पहल देवभूमि उत्तराखंड की साहसिक पर्यटन विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 में पहाड़ी राज्यों के पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम घोषणा की है। बजट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने का ऐलान किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


यह पहल भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख ट्रेकिंग और हाइकिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। इससे न केवल साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के मानकों का सख्ती से पालन किया गया, तो यह योजना हिमालयी क्षेत्रों में सतत पर्यटन (सस्टेनेबल टूरिज्म) का आदर्श मॉडल बन सकती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119