शारदीय कांवड़ मेला व महाशिवरात्रि: हरिद्वार में 5 से 15 फरवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन -भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शारदीय कांवड़ मेला और महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 5 फरवरी की सुबह 8 बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक विशेष यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।


इस दौरान हरिद्वार–नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
सिडकुल, देहरादून और ऋषिकेश की ओर से बिजनौर, मुरादाबाद और नैनीताल जाने वाले भारी वाहन अब हरिद्वार के बजाय रुड़की–मुजफ्फरनगर मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
हालांकि, खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस और मेडिकल सप्लाई से जुड़े वाहन रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक आवागमन कर सकेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


रोडवेज बसों के लिए अलग रूट
देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार से बिजनौर, मुरादाबाद व नैनीताल जाने वाली रोडवेज बसें लाडपुर से नहर पटरी मार्ग का प्रयोग करेंगी।
वापसी में बसें बिजनौर–गंगा बैराज–मुजफ्फरनगर होकर हरिद्वार पहुंचेंगी।
कोटद्वार से हरिद्वार आने वाली निजी बसों का मार्ग यथावत रहेगा।


हरकी पैड़ी क्षेत्र जीरो ट्रैफिक जोन
यातायात दबाव को देखते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र को जीरो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है।
पोस्ट ऑफिस तिराहे से हरकी पैड़ी तक
भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक
वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


वन-वे व्यवस्था लागू
शिवमूर्ति चौक से देवपुरा चौक तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
ऑटो, ई-रिक्शा पर भी नियंत्रण
ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के लिए अलग डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में चंडी चौक, शिवमूर्ति चौक, तुलसी चौक और बिल्केश्वर तिराहे से इनका संचालन पूरी तरह रोका जा सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


चंडीघाट पुल पर सघन चेकिंग
शारदीय कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर थाना क्षेत्र के चंडीघाट पुल पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
चंडीघाट पुल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष श्यामपुर मनोज शर्मा और चौकी प्रभारी चंडीघाट नवीन चौहान भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119