खबर अपडेट : भवाली के पास स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल, देखें सूची

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। गुरुवार सुबह भवाली के निकट एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक व घायल सभी बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह करीब 09:30 बजे स्कॉर्पियो एन (संख्या UP25DZ-4653) इज्जतनगर, बरेली से बाबा नीम करौरी धाम के दर्शन के लिए आ रही थी। वाहन में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

भवाली पेट्रोल पंप से अल्मोड़ा की ओर लगभग 500 मीटर आगे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

सूचना मिलते ही भवाली पुलिस, एसडीआरएफ व फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सीएचसी भवाली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।

मृतक

गंगा देवी पत्नी भूपराम, उम्र 55 वर्ष, निवासी बरेली

बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चावण, पोस्ट मुड़िया, थाना इज्जतनगर, बरेली

नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी पीलीभीत, बरेली

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

घायल

ऋषि पटेल उर्फ यूवी (7 वर्ष) पुत्र राहुल पटेल

स्वाति (20 वर्ष) पुत्री भूपराम

अक्षय (20 वर्ष) पुत्र ओमेंद्र सिंह

राहुल पटेल (35 वर्ष) पुत्र भूपराम
(निवासी ग्राम चावण, पोस्ट मुड़िया, थाना इज्जतनगर, बरेली)

करन उर्फ सोनू (25 वर्ष) पुत्र जितेंद्र, निवासी गुजरात

ज्योति (25 वर्ष) पत्नी करन, निवासी गुजरात

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119