युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के राजपुरा (जवाहर नगर) में रहने वाले 24 वर्षीय अभिषेक ने घर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारकर बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

जानकारी के अनुसार अभिषेक परिवार के साथ रहता था और गुब्बारे बेचकर आजीविका चलाता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद के चलते पत्नी जवाहर नगर स्थित अपने मायके चली गई थी। पत्नी को मनाने अभिषेक ससुराल पहुंचा, जहां पत्नी ने उसे घर लौटने को कहा और कुछ देर में आने की बात कही। इससे आहत होकर अभिषेक घर आया और कमरे में फांसी लगा ली। कुछ समय बाद जब पत्नी घर पहुंची तो पति को फंदे से लटका देख वह बदहवास हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119