आपात स्थिति में घायल पत्रकारों को एयरलिफ्ट करेगा एनयूजे उत्तराखण्ड -एनयूजे उत्तराखण्ड की हल्द्वानी बैठक में लिया ऐतिहासिक निर्णय

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने पत्रकार हित में एक ऐतिहासिक और संवेदनशील निर्णय लिया है।

संगठन ने आपात स्थिति में गंभीर रूप से घायल अथवा असाध्य रोग से पीड़ित पत्रकारों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सीय संस्थान तक पहुंचाने की घोषणा की है।


काठगोदाम में आयोजित एनयूजे उत्तराखण्ड की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। यूनियन ने स्पष्ट किया कि संगठन का कोई भी सदस्य यदि दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में चिकित्सक द्वारा हायर सेंटर रैफर किया जाता है, तो उत्तराखण्ड में उपलब्ध निकटतम हवाई सेवा के माध्यम से उसे एक सहयोगी सहित हेलीकॉप्टर अथवा हवाई जहाज से संगठन के खर्चे पर अस्पताल पहुंचाया जाएगा। उपचार उपरांत पत्रकार को घर वापस लाने का हवाई खर्च भी संगठन वहन करेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


बैठक में पत्रकारों और उनके परिवारों के सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के सदस्यों के पुत्र-पुत्रियों के विवाह अवसर पर ₹2100 की शगुन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, कक्षा 6 से ऊपर अध्ययनरत उन बच्चों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाएगा, जो 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


प्रदेश कार्यकारिणी ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के संस्थागत खर्चों के लिए वार्षिक मानदेय तय करने का भी निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त, यूनियन की मासिक पत्रिका ‘उत्तर पथ’ के कलेवर में परिवर्तन करते हुए इसके प्रबंधन एवं संपादन टीम में दया जोशी, गोपालदत्त गुरूरानी और प्रमोद कुमार के नाम सर्वसम्मति से अनुमोदित किए गए।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के विरुद्ध भ्रामक प्रचार, झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाने तथा विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर संस्था की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ प्रदेशभर में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी, उपाध्यक्ष दीपक पाठक और महासचिव गोपालदत्त गुरूरानी के संचालन में हुई बैठक में संगठन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सचिव जगदीश उपाध्याय, बाबा आदित्य दास, सुरजीत बत्रा, राजकुमार केसरवानी, प्रमोद कुमार, जगदीश राय, ईश्वरी दत्त भट्ट, शंकरदत्त फुलारा, चन्द्रपाल सिंह, शुभम गुप्ता, मुन्ना अंसारी, अफसार अहमद, राकेश सिंह, अरशद अली, भानु प्रताप सिंह बोरा, कंचन सिंह बौरा, संदीप पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, वैभव बत्रा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119