उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, 27 जनवरी को कई जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने 27 जनवरी को पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश, बर्फबारी, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119