झूठी व भ्रामक खबरों पर एनयूजे का सख्त रुख -तथाकथित वेब पोर्टल और संचालक के खिलाफ मोर्चा
हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पत्रकार संगठन नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) ने तथाकथित वेब न्यूज़ पोर्टल newsworld24india.com और उसके संचालक भूपेश छिमवाल द्वारा निराधार, झूठी और भ्रामक खबरें प्रकाशित किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने इसे पत्रकारिता की आड़ में की जा रही पीत पत्रकारिता करार देते हुए आरोप लगाया कि इन खबरों के जरिए एनयूजे और उसके पदाधिकारियों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

एनयूजे ने भूपेश छिमवाल को “पत्रकारिता का कलंक” बताते हुए कहा कि संस्था को बदनाम करने और समाज को गुमराह करने वाले ऐसे तथाकथित फेसबुकिया पत्रकारों के खिलाफ संगठन हरसंभव कानूनी कार्रवाई करेगा।
प्रदेश के कई जिलों में दर्ज कराई गई शिकायतें
एनयूजे की विभिन्न जिला इकाइयों ने उत्तराखंड के कई जनपदों में भूपेश छिमवाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। संगठन ने मांग की है कि आरोपी और उसके वेब पोर्टल पर त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी भ्रामक गतिविधियों पर रोक लग सके। साथ ही न्यायालय में अलग से मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी घोषणा की गई है।
अब तक दर्ज नामजद शिकायतें
नैनीताल के मुखानी थाने में प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी
अल्मोड़ा में प्रदेश महासचिव गोपालदत्त गुरुरानी
पौड़ी में जिलाध्यक्ष जसपाल नेगी
हरिद्वार के सिडकुल थाने में जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या
कनखल थाने में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार
रंगदारी मांगने का मुकदमा पहले से दर्ज
भूपेश छिमवाल और अन्य के खिलाफ रुद्रपुर (उधमसिंह नगर) में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला पहले से दर्ज है। यह मुकदमा कथित रूप से अडानी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड के सर्किल हेड हरीश तिवारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जबरन वसूली, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, गलत तरीके से रोकना, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने जैसे आरोप शामिल हैं।
हरिद्वार न्यायालय में मानहानि का केस लंबित
एनयूजे के अनुसार, संगठन के अध्यक्ष व संस्था की छवि खराब करने के मामले में भूपेश छिमवाल के खिलाफ धारा 499/500 के तहत मानहानि का एक मुकदमा पिछले दो वर्षों से हरिद्वार न्यायालय में विचाराधीन है।
महिला पत्रकारों ने भी खोला मोर्चा
हालिया घटनाक्रम में एनयूजे की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी और हरिद्वार की जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या ने अलग-अलग जिलों में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक आपराधिक घटना को साजिशन संगठन से जोड़ते हुए आरोपी को झूठे तौर पर एनयूजे का पदाधिकारी बताया गया।
मनगढ़ंत खबरें पत्रकारिता के नैतिक पतन की पराकाष्ठा : दया जोशी
प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने कहा कि बिना तथ्य-जांच के झूठी और भ्रामक खबरें प्रकाशित करना पत्रकारिता की मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है। ऐसी तथाकथित पत्रकारिता समाज को गुमराह करने और अविश्वास का माहौल पैदा करने का कार्य कर रही है, जिसकी संगठन कड़े शब्दों में निंदा करता है।
भ्रामक रिपोर्टिंग कानूनन अपराध : गुरुरानी
प्रदेश महासचिव गोपालदत्त गुरुरानी ने कहा कि निराधार आरोपों के साथ भ्रामक समाचार प्रकाशित करना मानहानि का स्पष्ट अपराध है और यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों का भी उल्लंघन है। ऐसी रिपोर्टिंग से जनता को गुमराह किया जा रहा है, जिसे एनयूजे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
अनुशासनहीनता पर संगठन से हो चुका है निष्कासन
एनयूजे के अनुसार, भूपेश छिमवाल को वर्ष 2023 में वित्तीय अनियमितताओं, कूपन बुक और ब्लैंक रसीदों के दुरुपयोग तथा संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन के आरोपों में संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। निष्कासन के बाद से वह ईर्ष्या और बदले की भावना से संगठन को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।
सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पत्रकारिता के नाम पर चल रहे अवैध और गैर-जिम्मेदार पोर्टलों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मीडिया की विश्वसनीयता और सामाजिक सौहार्द बना रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा