विकासखंड भैसियाछाना में बरसाती नाले में बहकर वृद्ध की मौत
अल्मोड़ा। जिले में पिछले तीन दिन से अनवरत हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। जिले के विकासखंड भंैसियाछाना में एक गांव में बरसाती नाले में बहने से एक वृद्ध की मौत होने का समाचार है। उधर आज अन्य गांव से अपने गांव लौट रहे दो युवक कुटाड़ व पनार नदियों के बीच टापू में फंसे हैं।
घंटों से फंसे इन युवकों को रेस्क्यू करने के प्रयास चल रहे हैं, किंतु देर शाम खबर लिखे जाने तक युवक टापू में फंसे ही थे। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के भैंसियाछाना ब्लाक अंतर्गत पटवारी क्षेत्र लिंगुड़ता के गांव थिकलना निवासी 73 वर्षीय दान सिंह पुत्र जवाहर सिंह गांव के पास ही बरसाती नाले में बह गए। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
बैग की दुकान में चल रहा था नशे की दवाओं का कारोबार -एसओजी-पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार
ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बिल्ड फॉर इंडिया 2.0 में 24 घंटे तक चला नवाचार का महामुकाबला -420 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
पुलिस ने चार माह तक नहीं लिखी एफआईआर -अदालत के आदेश पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : नैथना देवी मंदिर समिति की 382 आजीवन सदस्यों की अंतिम सूची जारी