उज्जैन महाकाल मंदिर में नए साल पर उमड़ा आस्था का सैलाब -10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, वीआईपी प्रोटोकॉल बंद

खबर शेयर करें 👉

उज्जैन। नए वर्ष के आगमन को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। पर्यटन स्थलों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं।

महाकाल मंदिर समिति के अनुसार, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को करीब 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। भीड़ नियंत्रण और समान दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल पूर्णतः बंद कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

भस्म आरती के लिए विशेष व्यवस्था

1 जनवरी को भस्म आरती के लिए चलित भस्म आरती दर्शन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस दुर्लभ आरती के दर्शन कर सकें।

प्रवेश और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार धाम मंदिर के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां जूता स्टैंड भी बनाया गया है। यहीं से श्रद्धालु शक्तिपथ मार्ग से होते हुए मानसरोवर गेट से प्रवेश करेंगे। इसके बाद जिगजैग बैरिकेडिंग व्यवस्था से होते हुए बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे और दर्शन उपरांत टनल के माध्यम से बाहर निकलेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट

महाकाल मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर भीड़ के वीडियो देखकर अव्यवस्था की आशंका थी, लेकिन मंदिर पहुंचने पर व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं और कम समय में सुगमता से दर्शन हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

प्रशासन का बयान

महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर आ रहे हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की संख्या 10 से 12 लाख तक पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के दर्शन हो सकें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119