चंपावत में युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। नगर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।
मृतक की पहचान उमेश जोशी उर्फ सोनू निवासी अंबेडकर कॉलोनी, ढकना बडोला, चंपावत के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह बुधवार को घर आया था और परिजनों से टनकपुर जाने की बात कह रहा था।
गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर लगी एक फोल्डिंग चारपाई में वह मृत अवस्था में मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकली मृतक की बहन की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और युवक को तुरंत जिला चिकित्सालय चंपावत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


बताया जा रहा है कि घटना स्थल मृतक के घर के काफी नजदीक है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


कोतवाली चंपावत के प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


मृतक के पिता हेमचंद्र जोशी ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119