कोश्यारी के जन्मदिन पर दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले, 18.27 लाख रुपये बोनस बांटकर किया सम्मान
लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव के अवसर पर रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समिति में दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी गई। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 18 लाख 27 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया, जबकि 15 दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट देकर सम्मानित किया गया।
दुग्ध संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव तथा के स्वागत समारोह के रूप में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ढैला ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में गुणवत्ता और स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने का आह्वान किया। वहीं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आंचल दुग्ध संघ लगातार दुग्ध उत्पादकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मिष्ठान वितरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को सामूहिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पूर्व विधायक , जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, ब्लॉक प्रमुख दीपक आर्या सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, दुग्ध समिति पदाधिकारी, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हल्दूचौड़ में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा -54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड…NEET में सफलता न मिलने का दर्द बना मौत की वजह -23 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान