उत्तराखंड…सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचे तो बीडीसी बैठक का बहिष्कार करेंगे हल्द्वानी ब्लॉक के ग्राम प्रधान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी, 17 जून। विकास खंड हल्द्वानी के ग्राम प्रधानों ने आगामी 19 जून को आयोजित होने वाली बीडीसी बैठक और जन कल्याणकारी शिविर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासनादेश के अनुसार नामित नोडल अधिकारी एवं अन्य सक्षम अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं, तो ग्राम प्रधान संगठन बैठक का पूर्ण बहिष्कार करेगा।

ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। प्रधानों का कहना है कि सड़क, पेयजल, विद्युत, राजस्व, स्वच्छता समेत ग्राम पंचायतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

बैठक की अध्यक्षता प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। केवल औपचारिक बैठकें आयोजित करने से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: सहस्रधारा रोड की 18 बीघा पुश्तैनी जमीन का फर्जीवाड़ा -हाईकोर्ट के आदेश पर बिल्डर समेत दो पर केस

प्रधान संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि सक्षम अधिकारी बैठक में शामिल नहीं होते हैं, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगा और बीडीसी बैठक का बहिष्कार करेगा।

बैठक में चित्रा बिष्ट, मनीषा मलवाल, गंगा देवी, पूजा बिष्ट, निशा कुल्याल, अनीता बिष्ट, रुक्मणी नेगी, उमा रैकवाल, निर्मला जग्गी पवार, बालम सिंह, राजू आर्या, त्रिवेणी गयाल, प्रदीप कुमार, दिनेश जोशी, ललित सनवाल, केशव पंत, रमेश चंद्र जोशी, मनीष भट्ट, नरेश बजवाल, हरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र मालवाल, भुवन सिंह पवार, देवेंद्र कुमार और जगदीश कुल्याल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी प्रधानों ने सर्वसम्मति से इस निर्णय का समर्थन करते हुए अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119