जनता दरबार में गरजे सांसद अजय भट्ट, अधिकारियों को लगाई फटकार—“लोगों की समस्याएं अब नहीं रहेंगी लंबित”

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार में क्षेत्रभर से पहुंचे नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता -पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगाकर घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी -एयरगन भी बरामद

जनसुनवाई के दौरान सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन, स्वास्थ्य तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है और इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार हमेशा खुले हैं और जनता की आवाज को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119