बंधक रखे सोने को हड़पने का आरोप -महिला ने ज्वेलर्स पर लगाया गंभीर आरोप

खबर शेयर करें 👉


नानकमत्ता। नानकमत्ता क्षेत्र में एक ज्वेलर्स पर महिला द्वारा बंधक रखे गए सोने को हड़पने का आरोप लगा है। पीड़िता ने मामले में नानकमत्ता पुलिस को तहरीर सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।


ग्राम ज्ञानपुर निवासी राजविंदर कौर पत्नी जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 जनवरी को उन्होंने सितारगंज रोड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर 1.50 ग्राम वजन की सोने की एक जोड़ी कान की बाली गिरवी रखी थी। ज्वेलर्स ने सोने की जांच-पड़ताल करने के बाद दो प्रतिशत ब्याज की दर से उन्हें रुपये दिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


महिला का आरोप है कि जब वह निर्धारित समय पर अपना जेवर छुड़ाने दुकान पर पहुंची, तो दुकानदार ने यह कहकर सोना लौटाने से इंकार कर दिया कि गिरवी रखा गया सोना नकली है। पीड़िता का कहना है कि पहले जांच कर सोने के बदले रुपये देना और बाद में उसे नकली बताना संदेह के घेरे में है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119