शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन गई जेल, बिचौलिये ने 70 हजार रुपये लेकर कराई थी शादी
क्षेत्र में कथित तौर पर ठगी के लिए शादी करने वाली दुल्हन को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पति के हवाले से बताया कि दुल्हन शादी के दूसरे दिन ही घर से फरार हो गई थी। पति के मुताबिक एक बिचौलिये ने 70 हजार रुपये लेकर युवती से शादी कराई थी।
आगरा ट्रांस यमुना थाना के प्रभारी सुमनेश विकल ने बताया कि नगला रामबल निवासी अनिल कुमार की 18 दिसंबर को मंदिर में शादी हुई थी। अनिल ने शादी के लिए अपने परिचित राजेश कुमार दोहरे से कहा था जिसने हाथरस जिले के सासनी निवासी सुनील से उसे मिलवाया था। विकल ने तहरीर के हवाले से बताया कि सुनील ने उसकी पहचान प्रदीप नामक युवक से कराई जिसने माही उर्फ रजनी से मिलाया। प्रदीप ने बताया कि लड़की गरीब परिवार से है और विवाह का पूरा खर्च उसे ही उठाना होगा जिसपर अनिल सहमत हो गया और 70 हजार रुपये दिये। शिकायत के मुताबिक शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने बीमारी का नाटक किया दवा के बहाने बाहर निकली और फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी दुल्हन ने बताया कि वह मूल रूप से मुरादाबाद जिले के कटघर निवासी है और उसने रुपयों के लिए शादी की थी।
पुलिस ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को आरोपी दुल्हन को अदालत में पेश किया गया जहां से विधिक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकडऩे की कोशिश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न