एक तो नाबालिग-ऊपर से तीन सवारी, स्कूटी की टक्कर से अधेड़ की मौत
हल्द्वानी। वनभूलपुरा में बीते सोमवार रात स्कूटी चालक ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजन देर रात थाने पहुंचे। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-32 साबरी मस्जिद इन्द्रानगर निवासी शफीक अहमद (50) पुत्र अब्दुल माजिद सोमवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर के पास ही सड़क पर टहल रहे थे। इसी समय एक स्कूटी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी पर चालक समेत तीन नाबालिग सवार थे। स्कूटी की टक्कर से शफीक की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और स्कूटी सवारों को घेर लिया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। स्कूटी कब्जे में लेने के साथ ही तीनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने वनभूलपुरा थाने पहुंच गए। कार्रवाई की मांग की। उधर, मंगलवार को पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार