बीएसएफ जवान की सैनिक सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि-
पिथौरागढ़। जिले के गणाई गंगोली के ग्राम- बासीखेत निवासी BSF जवान शहीद मनोज कुमार की सैनिक सम्मान से अंत्येष्टि की गई मनोज कुमार वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सेवारत थे। उनका पार्थिव शरीर आज गणाईगंगोली उनके गांव बासीखेत ले जाया गया फिर सरयू घाट सेराघाट में अंत्येष्टि हुई जवान का एक 11 वर्ष का लड़का है।

पत्नी लीला देवी प्राथमिक विद्यालय लियोटा भैसियाछाना ज़िला अल्मोड़ा में अध्यापिका है घर मे बूढ़ी माँ पत्नी भाई एवं परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल है साथ मे आये बीएसएफ के एएसआई मनोज उपाद्याय ने बताया मनोज का पार्थिक शरीर को लेकर 25 बटालियन बीएसएफ दिल्ली से 12 जवान आये हैं विभिन्न संगठनों ने दुःख ब्यक्त किया है शिक्षक संघ गणाई गंगोली, ब्यापार संघ गणाई गंगोली, बीजेपी मंडल गणाई गंगोली, कॉंग्रेस ब्लाक संगठन गणाई गंगोली, आंगनवाड़ी संगठन,आशा संगठन, पूर्व सैनिक संगठन आदि छेत्र वासियों ने दुःख ब्यक्त किया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
uttarakhand-ट्रक के केबिन में बेहोश मिला चालक -अस्पताल पहुंचते ही मौत