चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू -मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से कराएं अपना पंजीकरण
देहरादून। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार 6 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु सुबह 7 बजे से मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
चारधामों के कपाट खुलने की तिथियां भी तय कर दी गई हैं। श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले जाएंगे। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
वहीं श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा बाद में आधिकारिक रूप से की जाएगी।
चारधाम यात्रा 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च 2026 से शुरू किया गया है। श्रद्धालु अपना पंजीकरण वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड के माध्यम से कर सकते हैं।
भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी भौतिक पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है।
इन भौतिक काउंटरों पर पंजीकरण सेवा कपाट खुलने से दो दिन पहले 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। भौतिक पंजीकरण केंद्र ऋषिकेश के यात्रा पंजीकरण केंद्र एवं ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउंड तथा देहरादून के विकासनगर में स्थापित किए जाएंगे।
श्रद्धालु किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग
कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा