साइकिल से कोर्ट पहुंचेगा न्याय तंत्र: नैनीताल हाईकोर्ट का ‘नो व्हीकल डे’ -मीडिया को भी खास न्योता

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठी पहल करते हुए 15 मई 2026 को “नो व्हीकल डे” मनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत माननीय मुख्य न्यायाधीश की अपील पर सभी न्यायाधीश, अधिकारी, कर्मचारी और बार एसोसिएशन के सदस्य साइकिल या पैदल न्यायालय पहुंचेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


इस संबंध में रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) राहुल कुमार श्रीवास्तव की ओर से जिला सूचना अधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर सभी मीडिया संस्थानों, डीडी न्यूज, फोटो डिवीजन, सोशल मीडिया रिपोर्टरों तथा स्टिल/वीडियो कैमरापर्सन को कार्यक्रम के व्यापक कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


कार्यक्रम 15 मई (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होगा। हाईकोर्ट प्रशासन ने मीडिया संस्थानों से इस “पुनीत पहल” को प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित करने की अपील की है, ताकि ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचे।


दूरस्थ क्षेत्रों जैसे भवाली और हल्द्वानी से आने वाले अधिवक्ताओं से वर्चुअल माध्यम से न्यायिक कार्यवाही में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। हाईकोर्ट प्रशासन चाहता है कि यह पहल केवल न्यायालय परिसर तक सीमित न रहे, बल्कि समाज में भी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119