राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन
अल्मोड़ा। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण, अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत गायन से किया गया।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. वंदना तिवारी ने अपने संबोधन में स्वयंसेवियों को निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छता के विषय में जागरूक किया।

एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता का महत्त्व बताते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर श्रमदान किया गया।स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास साफ-सफाई की गई। जिसके तहत झाड़ियों,खरपतवार,प्लास्टिक उन्मूलन,क्यारियों का सौंदर्यीकरण कर महाविद्यालय प्रांगण को स्वच्छ रखने में योगदान दिया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों द्वारा उल्लासपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम डॉ. वंदना तिवारी की अध्यक्षता में एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा संचालित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. साबिर हुसैन,डॉ.दिनेश कुमार, डॉ.निशा परवीन सहित कर्मचारी गण,छात्र संघ पदाधिकारी एवं समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश