इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 17 लाख की ठगी -फर्जी वीजा-टिकट दिखाकर युवक को बनाया शिकार

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा

नानकमत्ता। विदेश में नौकरी दिलाने और इंग्लैंड भेजने का सपना दिखाकर युवक से करीब 17 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालंधर और हैदराबाद के दो लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वीजा प्रक्रिया के नाम पर रकम ऐंठ ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार ग्राम जोगीठेर नगला, प्रतापपुर नंबर-4 निवासी मंदीप सिंह पुत्र चरण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह माह पहले उसकी मुलाकात पंजाब के जालंधर निवासी अनिल कुमार ओझला से हुई थी। आरोपी ने उसे इंग्लैंड में नौकरी दिलाने और वीजा लगवाने का भरोसा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


पीड़ित का आरोप है कि आरोपी की बातों में आकर उसने अपना पासपोर्ट उसे सौंप दिया। इसके बाद अनिल कुमार ने अपने साथी हैदराबाद निवासी मो. अबरार अहमद के साथ मिलकर “जॉयंट रेडी इंटरनेशनल टाई क्वांडो अकैडमी, हैदराबाद” के माध्यम से फर्जी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कराए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने मंदीप सिंह और उसके पिता से सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए तथा व्हाट्सएप के जरिए जरूरी दस्तावेज मंगवाए। बाद में बीएफएस में वीजा प्रक्रिया के नाम पर फाइल लगाई गई और इंटरव्यू के लिए उसे हैदराबाद बुलाया गया।


पीड़ित ने बताया कि हैदराबाद में आरोपियों ने उसे एक बंद लिफाफा देकर बिना खोले बीएफएस कार्यालय में जमा करने को कहा। कुछ दिन बाद आरोपियों ने वीजा और हवाई टिकट की फोटो भेजकर अलग-अलग खातों में पैसे जमा करा लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


आरोप है कि यूपीआई, आरटीजीएस और मोबाइल ट्रांसफर के जरिए उससे करीब 17 लाख रुपये की रकम ठग ली गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119