पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने शुरू किया सदस्यता अभियान -कालाढूंगी चौराहे से व्यापक जनसंपर्क

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड द्वारा आज हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे पर पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने की। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण एवं पहाड़ी आर्मी के मूल उद्देश्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हजारों वर्ष पुरानी पहाड़ी परंपराओं, त्योहारों, लोक भाषाओं और वेशभूषा पर बाहरी अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक स्वार्थों के चलते बाहरी लोगों को बसाया जा रहा है, जिससे राज्य की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बदलाव हो रहा है और पहाड़ी हिंदू समाज लगातार पीछे धकेला जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


सदस्यता अभियान के समन्वयक एवं नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडेय ने कहा कि पहाड़ी संस्कृति, बोली-भाषा, लोक देवताओं और लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए जनजागरूकता और संगठन से जुड़ाव बेहद आवश्यक है। जनसंपर्क और सदस्यता अभियान जमीनी स्तर पर अपनी बात पहाड़ी समाज तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है, जिसमें जनता बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष ने नारा दिया—
“पहाड़ी आर्मी से जुड़ो, अपनी जड़ों से जुड़ो।”
उन्होंने पहाड़ी समाज को एकजुट करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पहाड़ी आर्मी आज हल्द्वानी क्षेत्र में पहाड़ियों की सशक्त आवाज बनकर उभर रही है और संगठन के माध्यम से परंपराओं के संरक्षण का कार्य किया जाएगा।


नगर अध्यक्ष महिला कविता जीना ने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की धुरी होती हैं। संस्कृति, संसाधन और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि घर-घर तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहाड़ी आर्मी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंजू पांडे, नगर सचिव महिला गीता बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष बबीता, नगर सचिव बसंत, नगर उपाध्यक्ष कमलेश जेठी, गोपाल पांडे, प्रदीप रौतेला सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119