जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने की फायरिंग, बीएसएफ के दो जवान घायल

खबर शेयर करें 👉


जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने बीती शाम को जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के भारतीय हिस्से की ओर कुछ राउंड फायरिंग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल


घटना रात 8 से 8.30 बजे के बीच की है। अधिकारियों ने कहा, इस घटना में 120 बटालियन के दो बीएसएफ जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119