एनएच-109 पर झपटमारी से दहशत -दो परिवारों से नगदी व मोबाइल लूटे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर लालकुआं से हल्द्वानी के बीच सफर करना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। बुधवार शाम बाइक सवार झपटमारों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो परिवारों को निशाना बनाकर बैग और पर्स छीन लिए। इन वारदातों में हजारों रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लूटकर आरोपी फरार हो गए। दोनों घटनाएं सरेशाम बेहद दुस्साहसिक ढंग से अंजाम दी गईं।


जानकारी के अनुसार पहली घटना बबूर गुमटी के पास हुई। लालकुआं के मोबाइल शॉप संचालक सलीम खान अपनी पत्नी और चार साल की बेटी के साथ बाइक से हल्द्वानी खरीदारी के लिए जा रहे थे। आईओसी डिपो से कुछ आगे पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के कंधे पर टंगा बैग छीन लिया। झपट्टा इतना तेज था कि चलती बाइक पर बैठी उनकी पत्नी और बच्ची गिरते-गिरते बचीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


घटना इतनी तेजी से हुई कि सलीम खान को तुरंत इसका आभास नहीं हुआ। जैसे ही बैग लूटे जाने का पता चला, उन्होंने लुटेरों का पीछा किया और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को भी सूचना दी, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से भाग निकले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


दूसरी घटना अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के सामने हुई। हल्द्वानी से अपनी मां के साथ बेरीपड़ाव स्थित एवरग्रीन स्कूल के पास रहने वाला एक युवक बाइक से लौट रहा था। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसकी मां के कंधे से पर्स झपट लिया और फरार हो गए। पीड़ित युवक ने तुरंत हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी।


बताया जा रहा है कि बुधवार शाम से लेकर गुरुवार दोपहर तक दोनों घटनाओं के पीड़ित लालकुआं कोतवाली के चक्कर काटते रहे, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि दो स्थानों पर झपटमारी की सूचना मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। घटना की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इधर एनएच-109 पर सरेशाम हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से हाईवे पर नियमित गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119