शादी से पहले प्रेमी की शर्त ठुकराने पर प्रेमिका ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉


रुड़की। प्रेमी युवक द्वारा शादी से पहले प्रेमिका की शर्त मानने से इनकार करने पर नाराज युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


बताया जा रहा है कि युवती के होश में आने के बाद उसने कोतवाली पुलिस से कहा कि वह उसी युवक से शादी करना चाहती है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के परिजन कोतवाली पहुंचे हुए हैं और आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि युवक और युवती के परिवार के लोग मौके पर मौजूद हैं और उनके बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119