पवन चौहान ने बिन्दुखत्ता के इंदिरा नगर, बंगाली कालोनी में किया चुनाव प्रचार तेज-

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू।निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार चौहान ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने बिन्दूखत्ता के इंदिरा नगर सेकंड ,बंगाली कालोनी,घोड़ानाला,वीआईपी गेट ,रेलवे कालोनी,गौलापार, चोरगलिया में जगह-जगह चुनाव प्रचार तेज करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी इस चुनावी दौर में कहीं पर भी नहीं है वह एकतरफा जीत हासिल करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -हीरानगर में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा -मारपीट करते छह युवक गिरफ्तार

उन्होंने युवाओं से कहा कि वह वास्तविक समाज से जुड़े हुए लोगों के साथ आ खड़े हो और इस विधानसभा में उनको विजय बनाएं।इस दौरान क्षेत्र के अनेक युवाओं ने निर्दलीय उम्मीदवार पवन चौहान के पक्ष में जनसंपर्क किया इसके बाद पवन चौहान ने हांडा ग्राम, ट्रॉली लाइन आदि क्षेत्र में भी जनसंपर्क कर अपने पक्ष में जनता से वोट मांगे इसके अलावा उनके समर्थन में मातृशक्ति भी मैदान में आ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम

भारी संख्या में महिलाओं ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में कूदे प्रत्याशी पवन चौहान के पक्ष में जबरदस्त चुनाव प्रचार किया जा रहा है। लालकुआं की पूर्व चेयरपर्सन अरुणा चौहान के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने घर घर जाकर पवन चौहान को समर्थन देने की अपील की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119