निर्दलीय प्रत्याशी डालाकोटी ने लालकुआ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया-

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी ने लालकुआ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क चलाया। वही संध्या डालाकोटी को महिलाओं का अपार समर्थन मिलता दिख रहा है। डालाकोटी कांग्रेस ने पहले टिकट दिया, फिर जिसके बाद विधानसभा में दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा समर्थकों में बगावत शुरू हो गयी थी। जिसके उनका टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लालकुआं विधानसभा से उतार दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप


जिसके बाद से नाराज चल रही संध्या डालाकोटी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया और अब क्षेत्र में अपने समर्थन में प्रचार प्रसार तेज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

सोमवार को उन्होंने चोरगलिया, गौलापार, हल्दूचौड़, बेरीपड़ॉव, बिन्दुखत्ता सहित दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में अपना जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके जनसंपर्क में महिलाओं का अपार समर्थन देखने को मिल रहा है। इधर संध्या डालाकोटी ने कहा कि उन्हें जनता पर पूरा विश्वास है और जनता ही उन्हें जीताकर विधानसभा भेजेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119