लालकुआँ दुग्ध संघ में उमड़ा जनसैलाब -15 अप्रैल से दूध के दाम में दो रुपये बढ़ोतरी
लालकुआँ। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और प्रबंध कमेटी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से आए दुग्ध उत्पादकों, खासकर महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में स्वच्छ दूध उत्पादक गोष्ठी का आयोजन किया गया, साथ ही जिला योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपा दरमवाल रहीं। इस दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और संचालक मंडल के सदस्यों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समारोह में 826 से अधिक दुग्ध उत्पादकों, महिलाओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दूध उत्पादन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूध की गुणवत्ता और स्वच्छता ही दुग्ध व्यवसाय की पहचान है और इससे उत्पादकों को बेहतर लाभ मिलता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला डेयरी विकास योजना के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला दुग्ध समिति हरिपुर कुंवर सिंह आनंदपुर तोक हल्द्वानी की दुग्ध उत्पादक हिमानी देवी को 25 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पुष्पा देवी को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा देवी को 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
बताया गया कि हिमानी देवी प्रतिदिन लगभग 500 लीटर, पुष्पा देवी 350 लीटर और दीपा देवी 250 लीटर दूध नैनीताल दुग्ध संघ को आपूर्ति करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि 15 अप्रैल से दूध के मूल्य में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ का उद्देश्य दुग्ध उत्पादक किसानों का सर्वांगीण विकास करना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
उन्होंने बताया कि पहले कार्यकाल (2018–24) में दुग्ध संघ द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनसे किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिला। वहीं दूसरे कार्यकाल (2024–26) में भी सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास जारी हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। इस अवसर पर डेयरी विकास विभाग के उपनिदेशक संजय उपाध्याय, यूसीडीएफ के आरएम तिवारी, संचालक मंडल सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद सिंह नेगी, दीपा बिष्ट, हेमा देवी, खष्टी देवी, पुष्पा देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रभारी अभियंता राजेंद्र प्रसाद दुमका, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी गीता ओझा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल