देहरादून के मच्छी बाजार में युवती की चापड़ से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। मच्छी बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना में 23 वर्षीय युवती गुन्नू की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब युवती घर के बाहर से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उससे बातचीत शुरू की और अचानक चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। हमले में गुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, बाजार के पास गली में युवक आकाश कुमार ने धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस